-->

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

Sabar Chutki Mantra Sadhana

हनुमान चुटकी मंत्र साधना


चुटकी मंत्र अनुभूत मंत्र है | जब साधक साधना पर बैठे साधना में आने वाले विघ्न जैसे कि निद्रा, आलस्य और अंजाना भय भी उसी वक़्त दूर होता है | यह मंत्र  एक महात्मा की कृपा से मिला है | इसलिए इसे आप स्व परख लें और लाभ देख सकते हैं | किसी भी तरह की आलोचना से मैं हमेशा दूर ही रहता हूँ | सिद्धि कोई भी हो साधक की मनोदशा पर निर्भर करती होती है | 
Sabar Chutki Mantra Sadhana
Sabar Chutki Mantra Sadhana


साधना विधि


इसे आप दीपावली के दिन अथवा किसी भी सामान्य रात्रि में कभी भी सिद्ध कर सकते हैं | किन्तु 12 से 1 बजे तक का समय न चुने, और कोई भी टाइम चलेगा | आसन कोई भी ले सकते हैं। वैसे कुशा का आसन सर्वोत्तम है |  

इस साधना को करने के लिए पास के किसी भी हनुमान जी के मंदिर में जाएँ | एक सरसों के तेल का दिया जला दें जोकि जब तक आपका मंत्र जप पूरा न हो दिया जलता रहना चाहिए | इसलिए एक बड़ा दिया ले लें | सवा मीटर लाल कपड़ा जो आपको हनुमान जी को लगोट के रूप में अर्पण करना है और सवा किलो लड्डू किसी भी तरह के ले लें | एक बात हमेशा याद रखें हनुमान जी को भोग अर्पण करते समय हमेशा एक तुलसी दल भोग के उपर रख देना चाहिए तभी उनकी क्षुधा शांत होती है | माला मूँगे की अथवा रुद्राक्ष की लें | आपको एक माला मंत्र जाप करना है | प्रसाद व लाल वस्त्र वहीँ हनुमान जी के चरणों में छोड़ दें और अपनी व परिवार की रक्षा के लिए प्रार्थना करें और घर आ जाएँ |

 साबर चुटकी मंत्र


 ॐ नमो गुरु जी चुटकी दाये चुटकी बाये,

चुटकी रक्षा करे हर थाएं |

बजर का कोठा अजर कबाड़ ,

चुटकी बांधे दसो दुयार ||

जो कोई घाले मुझ पे घाल उलटत देव वही पर जाए |

हनुमान जी चुटकी बजाए ,

राम चंदर पछताये, सीता माता भोग बनाया हनुमान मुसकाये |

माता अंजनी की आन ,

चुटकी रक्षा करो तमाम |

जय हनुमान, जय हनुमान, जय हनुमान ||

 

Sabar Chutki Mantra

Om Namo Guru Ji Chutki Daye Chutki Baye Chutki Raksha kare har thayen, Bajar ka kotha ajar kabarr chutki bandhe daso duyar, jo koee ghaale mujh pe ghal, Ultat dev vahi par jaye ,Hanuman ji chutki bjaye ram chander pachhtaye sita mata bhog banaya Hanuman muskaye , mata Anjni ki aan chutki raksha karo tmam , Jai Hanuman, Jai Hanuman, Jai Hanuman ||

प्रयोग विधि

सिद्ध करने के बाद जब भी जरूरत हो एक बार मंत्र पढ़के तीन बार चुटकी बजा दें | एक बार दायें, एक बार बायें, एक बार सिर के उपर, उसी वक़्त रक्षा होगी | 


1 टिप्पणी:

  1. बहुत अच्छा उपाय आपके द्वारा दिया गया है ऐसे तू आपका बहुत-बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं

-->