-->

बुधवार, 3 जनवरी 2018

शाबर मंत्र, बवासीर का निवारण ,शाबर मंत्र दुर्बलता का इलाज, शाबर मंत्र, नाभि का उखड़ना



1. शाबर मंत्र दुर्बलता का इलाज :-
तू है वीर बड़ा हनुमान |
लाल लंगोटी मुख में पान |
ऐर भगावै |
बैर भगावै |
अमुक में शक्ति जगावै |
रहे इसकी काया दुर्बल |
तो माता अंजनी की आन |
दुहाई गौरा पार्वती की |
दुहाई राम की |
दुहाई सीता की |
ले इसके पिण्ड की खबर |
ना रहे इसमें कोई कसर |
यदि कोई अकारण ही दुर्बल होता जा रहा हो और कारण समझ में नहीं आये तो इस मंत्र का 7 बार जाप करते हुए प्रत्येक मंत्र के बाद रोगी पर फूँक लगाए और यही रोगी स्वयं करता है तो रोगी खुद को फूक लगाए इसके साथ ही रोगी को हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा से उनके चरणों का सिन्दूर लाकर तिलक भी करें | रोगी किसी भी रोग से पीड़ित हो उसे स्वास्थ्य लाभ अवश्य मिलेगा ||



2.शाबर मंत्र, नाभि का उखड़ना
नमो नाड़ी नाड़ी |
नौ से नाड़ी |
बहत्तर कोठा |
चलै अगाड़ी |
डिगै कोठा |
चले नाड़ी रक्षा करे यती हनुमन्त कि आन |
शब्द साँचा |
पिंड काँचा |
फुरे मंत्र ईश्वरोवाचा |
आप एक पीला बाँस ले ले जिसमे 9 गाँठें हो | अब रोगी को जमीन पर लिटा दे और उसकी नाभि के ऊपर यह बाँस खड़ा करके इस मंत्र का जाप करते हुए बाँस के छेद में जोरजोर से फूंक मरते रहे इस प्रकार करने से उखड़ी हुई नाभि तुरंत ठीक हो जाती है ||

शाबर मंत्र, बवासीर का निवारण
शाबर मंत्र, बवासीर का निवारण 




 3. शाबर मंत्र, बवासीर का निवारण :
काका कता क्रोरी कर्ता |
करता से होय |
यरसना दश हूंस प्रकटे |
खूनी बादी बवासीर होय |
मंत्र जान के बताये |
द्वादश ब्रह्म हत्या का पाप होय |
लाख जप करे तो उसके वंश में होय |
शब्द साँचा |
पिण्ड काँचा |
हनुमान का मंत्र साँचा |
फुरो मंत्र ईश्वरोवाचा
रात को पानी एक बर्तन में रख दे, सुबह होने पर उस पानी को ऊपर दिए मंत्र से 21 बार अभिमंत्रित करके गुदा प्रक्षालन करें | ऐसा करने से बवासीर कैसी भी हो शीघ्र ही ठीक हो जाती है ||


YOU MAY ALSO LIKE

1 टिप्पणी:

-->